GK In Hindi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
GK In Hindi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 11 सितंबर 2016

Rio Olympics 2016 ओलिंपिक खेल 2016


रियो ओलंपिक 2016, आधिकारिक रूप से Games of the XXXI Olympiad, ब्राज़ील के रियो डी जनेरियो शहर में आयोजित किया गया था। यह पहली बार था जब ओलंपिक खेलों का आयोजन दक्षिण अमेरिका में हुआ।


रियो ओलंपिक 2016 का आयोजन

  • तारीख़: 5 अगस्त से 21 अगस्त, 2016

  • भाग लेने वाले देश: 207

  • खिलाड़ी: लगभग 11,000

  • खेलों की संख्या: 28 खेलों में 306 स्पर्धाएँ


भारत का प्रदर्शन

भारत ने रियो ओलंपिक 2016 में कुल 117 खिलाड़ियों के साथ भाग लिया। यह अब तक का सबसे बड़ा भारतीय दल था। भारत ने इस ओलंपिक में दो पदक जीते:

  1. 🥈 पी. वी. सिंधु – बैडमिंटन में रजत पदक (Silver)

  2. 🥉 साक्षी मलिक – कुश्ती (Wrestling) में कांस्य पदक (Bronze)


प्रमुख अंतरराष्ट्रीय विजेता

  • माइकल फेल्प्स (अमेरिका): तैराकी में सबसे अधिक 5 स्वर्ण पदक जीते।

  • उसैन बोल्ट (जमैका): ट्रैक इवेंट्स में लगातार तीसरी बार तीन स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले धावक बने।

  • सिमोन बाइल्स (अमेरिका): जिम्नास्टिक्स में 4 स्वर्ण पदक जीतकर सुर्ख़ियों में रहीं।


रियो ओलंपिक 2016 की विशेषताएँ

  • टेक्नोलॉजी का बेहतर इस्तेमाल: लाइव स्ट्रीमिंग, स्लो मोशन रीप्ले और वर्चुअल ग्राफिक्स का इस्तेमाल बढ़ा।

  • सुरक्षा और पर्यावरण पर विशेष ध्यान: सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी गई।

  • समावेशिता: पहली बार शरणार्थी ओलंपिक टीम (Refugee Olympic Team) को भी शामिल किया गया।


ओलंपिक 2016 से जुड़ी महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान (GK) जानकारी

  • ओलंपिक 2016 के उद्घाटन समारोह का आयोजन मरकाना स्टेडियम में हुआ।

  • भारत की झंडा वाहक थीं: अभिनव बिंद्रा

  • IOC (International Olympic Committee) के अध्यक्ष: थॉमस बाक


निष्कर्ष

रियो ओलंपिक 2016 खेल भावना, विविधता और वैश्विक एकता का प्रतीक बनकर सामने आया। भारत के लिए यह अवसर था महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करने का। इस आयोजन ने न केवल खिलाड़ियों को बल्कि दर्शकों को भी प्रेरित किया।


अस्वीकरण

यह लेख केवल शैक्षिक और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। कृपया सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि करें।


ओलिंपिक खेल 2016


  • 2016 ओलंपिक्स में कितने खिलाडियों ने भाग लिया? 11000
  •  ओलिंपिक खेल 2016 में कहाँ आयोजित किये गए?  - Rio, Brazil
  • 2016 ओलिंपिक में कितने खेलों को शामिल किया गया? - 28



मंगलवार, 12 फ़रवरी 2013

इंदिरा गाँधी INDIRA GANDHI

इंदिरा गाँधी ( INDIRA GANDHI )



इंदिरा गाँधी का पूरा नाम इंदिरा प्रियदर्शिनी गाँधी था.
इंदिरा गाँधी जवाहर लाल नेहरू की इकलौती बेटी थी.
उनका जन्म ,  १९ नवंबर , १९१७ ( 19 November, 1917 ) को अल्लहाबाद ( Allahabad ) में हुआ.
इंदिरा गाँधी भारत की तीसरी प्रधानमंत्री बनीं और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ( Indian National Congress ) पार्टी के एक केंद्रीय आंकड़ा ( Central Figure ) थी.
इंदिरा गांधी, प्रधानमंत्री के पद के लिए दूसरी सबसे लंबी सेवा मंत्री (1966-1977 1 और फिर 1980 से 1984 में उनकी हत्या तक) रही हैं और यह पद धारने वाली एकमात्र औरत है.

शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2013

जवाहर लाल नेहरू JAWAHAR LAL NEHRU

जवाहर लाल नेहरू ( JAWAHAR LAL NEHRU )


जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी ( INDIRA GANDHI ) के पिता, भारत के राष्ट्रवादी आंदोलन  ( Indian Nationalist Leader ) के एक नेता थे और देश की स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले प्रधानमंत्री ( First Prime Minister ) बने.
जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद (Allahabad), भारत में हुआ था.
1919 में जवाहर लाल नेहरू, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ( Indian National Congress) में शामिल हो गए
उसी साल जवाहर लाल नेहरू भारतीय राष्ट्रवादी नेता महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन में भी शामिल हो गये.
1947 में, मुसलमानों के लिए, पाकिस्तान, एक नए, स्वतंत्र देश के रूप में बनाया गया था.
ब्रिटिश राज भारत से चला गया और नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने.
जवाहर लाल नेहरू का, नई दिल्ली, भारत में 27 मई 1964 को निधन हो गया.

गुरुवार, 7 फ़रवरी 2013

सोनिया गांधी SONIA GANDHI

सोनिया गांधी  (SONIA GANDHI)



  सोनिया गांधी  एक भारतीय राजनीतिज्ञ है ( INDIAN POLITICIAN ), जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ( CONGRESS PARTY ) के अध्यक्ष के रूप में 1998 से सेवा कर रहीं है.

  वह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की विधवा है और नेहरू - गांधी परिवार के अंतर्गत आती है.

शुरुआति ज़िंदगी


  सोनिया गाँधी का जन्म ९ दिसंबर, १९४६ ( 9 December, 1946 ) को इटली में हुआ.
  उनका असली नाम , एडविग एनटोनिआ एलबिना मायनो ( Edwig Antonia Albina Maino ) है.
  सोनिया गाँधी के माता पिता का नाम है -- स्टीफैनो और पयोला मैनो.
  उनका परिवार विसेंज़ा से 30 कि.मि दूर्, एक छोटे से गाँव लुसिआना, इटली( Italy )में रेह्ता था जहाँ मैनो नाम के परिवार काफ़ी सालों से र्रेह्ते हैं.
  सोनिया गाँधी के पिताजी कि मृत्यु 1983 में हुई, और उनकी माता और बेह्ने अभी ओर्बस्सनो में रहती है.

मंगलवार, 5 फ़रवरी 2013

किरण बेदी KIRAN BEDI


किरण बेदी
KIRAN BEDI

  • किरण बेदी, पीएचडी, ( Phd ) भारत की पहली और सर्वोच्च रैंकिंग महिला पुलिस अधिकारी हैं ( first woman police officer in IPS ).
  • वह १९७२ ( 1972 ) में भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हो गयीं और  २००७ ( 2007 ) में सेवानिवृत्त ( Releived).
  • किरण बेदी अभी तक अपने प्रभावी कानून लागू करने के  दृष्टिकोण के लिए प्रसिद्ध है, जिसके माध्यम से उन्होने कठिन वातावरण में असाधारण सफलता हासिल की.
  • किरण बेदी  एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता ( Social Activist ) और एक सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी (आईपीएस) है.
  • बेदी लोकप्रिय टीवी श्रृंखला "आप की कचहरी" ( Aap ki Kachehri ) की मेजबान और जज (अंग्रेजी, "अदालत")है, जो वास्तविक जीवन विवादों पर आधारित है और सहमति पक्षों के बीच विवादों के समाधान के लिए एक मंच प्रदान करता है.

सोमवार, 4 फ़रवरी 2013

Anna Hazare अन्ना हज़ारे


Anna Hazare

  अन्ना हज़ारे
                                 ( ANNA HAZAARE)

Ø  अन्ना हज़ारे जी का पूरा नाम अन्ना बाबूराव  हज़ारे है.
Ø  उनका जनम १५ जून, १९३७ ( 15 JUNE, 1937 ) को आहमेदनगर के पास भिन्गर में हुआ था.
Ø  जनम के समय उनका नाम किसान हज़ारे  था जिसे बाद में अन्ना नाम दिया गया. जिसका अर्थ मराठी में " पिता " या " बड़ा भाई " होता है.
Ø  उनके परिवार में उनकी २ ( 2 ) बहनें और ३ ( 3 ) भाई हैं और अन्ना उनमें से सबसे बड़े हैं.
Ø  उन्होने आज तक शादी नही की.

                                               शुरुआती दिन

Ø  उनके एक रिश्तेदार ने अन्ना जी की पड़ाई का जिम्मा उठाया और उन्हे मुंबई ले गये लेकिन ज़्यादा देर जिम्मा नहीं उठा सके.
Ø  इस वजह से अन्ना जी ने दादर रेलवे स्टेशन पर फूल बेचने शुरू किए और जल्द ही अपनी फूलों की दुकान खोल ली.

सोमवार, 15 अक्टूबर 2012

भारतीय ध्वज Indian Flag Indian Tricolor General Knowledge Facts

भारतीय ध्वज INDIAN FLAG INDIAN TRICOLOR FLAG

Indian Flag
  • १. भारत का पहला ध्वज ७ अगस्त,१९०६ (7,1906) को फहराया गया था.
भारतीय ध्वज INDIAN FLAG

Indian Flag
१. भारत का पहला ध्वज ७ अगस्त,१९०६ (7,1906) को फहराया गया था.

२. प्रथम ध्वज कोलकाता में फहराया गया था.
३. प्रथम ध्वज के सबसे उपर की पट्टी में कमल के फूल थे.
४. दूसरे ध्वज की सबसे उपर की पट्टी में सात सितारे थे जो सप्तऋषि को दर्शते थे और एक कमाल का फूल था.
५. तीसरा ध्वज १९१७ (1917) में ऐनी बेअसंत और लोकमानया तिलक द्वारा फहराया गया था.
६. तीसरे ध्वज में ५ लाल और ४ हरी पट्टियाँ थी.
७. १९३१ (1931) भारतीय ध्वज के इतिहास का सबसे बड़ा वर्ष है क्यूँक़ि इस वर्ष में हमारे तिरंगे धवज को अपनाया गया था. इस ध्वज के मध्य में गाँधी जी च्रखे के साथ थे.
८. २२ जुलाई, १९४७ (22, 1947) को आज़ाद / मुक्त भारतीय ध्वज के रूप में अपनाया गया था.
९. भारतिया ध्वज तीन रंगों से बना है -- केसरिया , सफेद और हरा.
१०. केसरिया रंग शक्ति और साहस को दर्शाता है.
११. सफेद रंग शांति का प्रतीक है.


INDIAN TRICOLOUR
१२. हरा रंग वृद्धि , भाईचारे और भूमि की पवित्रता को दर्शाता है.
१३. ध्वज के मध्य में चक्र है जिसे विधि का चकरा भी कहते हैं.
१४. यह चक्र नीले रंग का है और इसमे २४ (24) लकीरें हैं.
१५. इस चक्र का मतलब है की जीवन गतिशील है. हमें रुकना नहीं चाहिए क्यूंकी रुकने का मतलब मृत्यु है.






INDIAN TRICOLOUR






. भारतीय ध्वज ( Indian flag ) को बनाने का श्रेय पिंगली वेंकय्या को जाता है.
. पिंगली वेंकय्या ( Pingali Venkayya ) ने जीओलोजी ( geology ) में डिग्री हासिल की तथा " डाइमंड वेंकय्या " ( Diamond Venkayya ) के नाम से जाने गये.
. ध्वज ( Flag ) में तीनो पट्टियों की लंबाई और चौड़ाई बराबर होनी चाहिए.
. ध्वज ( Flag ) को आधा फेह्राने का मतलब शोक मनाना होता है.
. अगर ध्वज को भारतीय धरती पर और अन्य  देशों के ध्वजों के साथ फेहराया जाता है, तो सब से पहले भारतीय ध्वज ही फेहराते हैं.
. और अगर दूसरे देशों के धवजों के साथ भारतिय ध्वज फेहराया जा रहा है भारतीय धरती पर तो, वो सबसे सीधे हाथ पर Indian Flag होगा.
. ध्वज को कभी भी ज़मीन या पानी से छुने ना दें और ड्रेप की तरह इस्तेमाल ना करें.
. १९३१ ( 1931 )में स्वराज ध्वज क़ानूनी तौर पर कॉंग्रेस का धवज बना.
. १४ जुलाई १९४७ ( 14 july, 1947 ) को यह सुझाव दिया गया कि कॉंग्रेस का धवज  राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया जाए ताकि सभी पार्टियाँ ( Parties ) तथा कम्यूनिटीस ( Communities ) इसे स्वीकार कर सकें, जिसे २२ जुलाइ, १९४७ ( 22 july, 1947 ) को अपनाया गया.
. उस समय घूमते हुए चक्र की जगह अशोका चक्र ( Ashoka Chakra ) धवज पर बनाया गया.
. ध्वज को बनाने के लिए बी. आई. एस. ( Bureau of Indian Standards ) द्वारा १९६८
( 1968 ) में कुछ नियम लागू किए गये जिन्हे २००८ ( 2008 ) में  अपडेट किया गया .
. यह नियम कुछ इस प्रकार से हैं:
. ध्वज के लिए हमेशा खादी, सिल्क या कॉटन के कपड़े का ही इस्तेमाल करें. पहले तीन
 ( 3 ) साल तक तो सिर्फ़ खादी ही इस्तेमाल किया जाता था, और कोई और कपड़ा इस्तेमाल करने वाले को सज़ा मिलती थी.
. ९ ( 9 ) स्टॅंडर्ड साइज़ बनाए गये जिसमे से सबसे बड़ा है ६.३ * ४.२ मीटर है जो महाराष्ट्र के मंत्रालय पर फेहराया जाता है.
.  भारतीय ध्वज “ तिरंगे “ ( Tricolor ) के नाम से भी जाना जाता है.
. २००९ ( 2009 ) तक केवल कर्नाटक खादी ग्रामोद्योगा संयुक्ता संघा, ही इसके एकमात्र बनाने वाली कंपनी थी.
. भारतीय ध्वज को फेह्राने के लिए एक नियम था की ध्वज को आम इंसान द्वारा इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. लेकिन २००२ ( 2002 ) में एक शक्स, नवीन जिंदल के सुनवाई पर कोर्ट ने प्राइवेट भारतीयों को भी ध्वज फेह्राने की अनुमति दे दी.
. स्वर्गीय प्रधान मंत्री, श्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा इसे भारतीयों की स्वंतरता का प्रतीक बताया गया.
. भारतीय ध्वज के का प्रपोर्षन २:३ ( 2:3 ) है.
. यह ध्वज हमारे देश का सम्मान और गुरूर है.
. हमें इसका कभी निरादर नहीं करना चाहिए.
                        जय हिंद

रविवार, 14 अक्टूबर 2012

Nobel Prizes 2012 नोबेल पुरस्कार 2012

नोबेल पुरस्कार 2012


Physics के 2012 नोबेल पुरस्कार विजेता
  • Serge Haroche
  • David J. Wineland


Literature के 2012 नोबेल पुरस्कार विजेता

Mo Yan

Dengue Fever

             डेंगू बुखार के लक्षण

डेंगू बुखार 


डेंगू बुखार कैसे फैलता है?

  • चोट लगने से 
  • खाना खाने से 
  • मछर के काटने से
  • खांसी करने से 



सही उतर : मछर के काटने से


डेंगू बीमारी किस मच्छर के काटने से होती है?

  • एडीज इजिप्टी
  • अनोफ्लेसे 


सही उतर : एडीज इजिप्टी



शनिवार, 13 अक्टूबर 2012

Kumbh Mela 2013 कुम्भ मेला 2013

                                   कुंभ मेला ( महा कुंभ मेला )
                               KUMBH MELA


  • कुंभ मेला ( Kumbh Mela ) हिंदुओं द्वारा मनाया जाने वाला मेला है , जिसमें कई तादार में हिंदू एक पवित्र नदी पर इकठे होते हैं और उस नदी में स्नान करते हैं.

  • कुंभ मेला " महा कुंभ मेला " के नाम से भी जाना जाता है.

  • कुंभ " का मतलब मटकी , जार या गमला होता है और " मेला " का मतलब इकठे   होना या मिलना बड़ी तादार में.

                                                        इतिहास ( HISTORY)

  • ये कहा जाता है की एक समय में दुरवासा मुनि के श्राप से देवताओं ने अपनी शक्ति खो दी थी.

  • अपनी शक्ति को दोबारा पाने के लिए वह भगवान ब्रह्मा और शिव की शरण में गये.

  • उन्होने ने सभी देवताओं को भगवान विष्णु के पास भेज दिया.

  • भगवान विष्णु ने देवताओं को एक दूध के समुद्र , जिसका नाम " शीर सागर " था , का मंथन करने के लिए कहा.

  • और उस मंथन से निकलने वाले अमृत का सेवन करने के लिए कहा.

  • यह काम देवता लोग अकेले नहीं कर सकते थे.

  • उन्हे असूरों के साथ मिलकर ही ये करना था , और इसके लिए उन्हे असूरों के साथ ये वादा करना पड़ा की मंथन से निकलने वाली चीज़ों को को वो बराबर बाँटेंगे.

  • लेकिन जैसे ही कुंभ भरा अमृत निकला , तो देवताओं और असूरों में लड़ाई छिड़ गयी , जो १२ दिनों ( इंसानी १२ साल ) ( human 12 years ) तक लगातार चलती रही.

  • इस लड़ाई के दौरान भगवान विष्णु एक औरत , मोहिनी मूर्ति के वेश में आए और उस कुंभ को धोखे से ले कर भाग गये.

  • जाते समय , उस कुंभ से अमृत की कुछ बूँदें धरती पर गिर गयी .

  • अमृत की ये बूँदें चार स्थानों पर गिरी जिनके नाम हैं --  अल्लाहाबाद ( Allahabab , Prayag )  , उज्जैन ( Ujjain ) , हरिद्वार ( Haridwar ) और नासिक
            ( Nashik ).

                                       ग्रहों से संबंध ( PLANETS )

  • कुंभ मेला अलग अलग जगह पर मनाना निर्भर करता है,  ब्रहस्पति ( Jupiter ) और सूरज  ( Sun ) की स्थिति पर.

  • जब दोनो ग्रह सिंह ( Leo ) राशि ( Sun sign ) में है, तो मेला नासिक में मनाया जाता है.

  • अगर सूरज मेश ( Aries ) राशि में है , तो मेला हरिद्वार में होगा.

  • जब ब्रहस्पति वृषब ( Tauras )  राशी में होता है और सूरज मकर ( Capricorn ) राशि होता है, तो मेला प्रयाग में मनाया जाता है.

  • और जब दोनो ग्रह वृश्चिक ( Scorpio ) राशि में होता हैं, तो मेला उज्जैन में मनाया जाता है.


                                         रीति रिवाज़

  • जैसे ऊपर बताया गया है , कुंभ मेला चार जगह पर मनाया जाता है

. अल्लाहाबाद ( प्रयाग ) (Allahabad, Prayag )
. हरिद्वार ( Haridwar )
. उज्जैन ( Ujjain )
. नासिक ( Nashik )

  • यह मेला तीन सालों बाद बारी बारी ( on rotation basis ) से इन चारों स्थानों पर लगता है.

  • इसलिए एक स्थान पर ये मेला १२ सालों ( 12 years ) के बाद आता है.

  • अर्ध कुंभ मेला :  यह मेला ६ सालों के बाद , दो स्थाओं पर ही लगता है -- अल्लाहाबाद और हरिद्वार.

  • पूर्ण कुंभ मेला -- ये मेला केवल प्रयाग में ही होता है हर १२ साल के बाद

  • महा कुंभ मेला -- ये मेला केवल प्रयाग में ही होता है , १४४ सालों बाद


  • ईन चारों स्थानों पर जो पवित्र नदियाँ बहती हैं वो इस प्रकार हैं.

हरिद्वार -- गंगा
अल्लाहाबाद -- गंगा और यमुना का संगम
उज्जैन -- शिप्रा
नासिक --  गोदावरी




  • ईस मेले में कई लोग ऐसे दिखेंगे जिन्होने पौराणिक रिवाज़ों के अनुसार सिर्फ़ एक ऑरेंज रंग के कपड़ा ही पहना होगा ( चाहे जितनी भी सर्दी क्यूँ ना हो ) , और अपने माथे पर और शरीर पर राख माला हुआ होगा. इन्हें " नागा सन्यासी " ( Nag Sanyasi )  कहते हैं.

  • इस मेले की महानता है की इस मेले में लाखों की तादार में लोग पवित्र नदी में स्नान करते है .

  • ये कहा जाता है की ऐसा करने से सब पाप धुल जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

                                 आने वाला कुंभ मेला

  • २०१३ ( 2013 ) में महा कुंभ मेला १४  जनवरी ( 14 January ) से प्रयाग में शुरू होगा , जिसमें १०० मिलियन ( 100 million ) लोगों के आने की उमीद है.

  • अगला कुंभ मेला उज्जैन में होगा . उज्जैन में होने वेल मेले को सिंहस्थ “ (Simhastha ) भी कहते हैं.





प्रश्न: कुम्भ का मेला 2013 में कब आयोजित होगा?


जनवरी

फरवरी

मार्च

अप्रैल

सही उत्तर: जनवरी  


प्रश्न: कुम्भ के मेले में किस किस नदी पर स्नान किया जाता है?

गंगा

यमुना

गोदावरी 

तीस्ता

सही उत्तर: गंगा, गोदावरी